Department

Big Breaking:-उत्तराखंड: चुनावी तैयारियों को धार देने दो मई से दून में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का डेरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 2-3 मई को उत्तराखंड का दौरा करेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को धार देना है।

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा नेतृत्व लगातार सक्रिय है।

गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीएम मोदी के दौरे के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहली बार उत्तराखंड आगमन तय हो गया है।

दो से तीन मई तक प्रस्तावित दौरे को उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

देहरादून और डोईवाला क्षेत्र में केंद्रित इस दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संगठन और सरकार दोनों से सीधा संवाद करेंगे।

दो मई को सुबह देहरादून पहुंचने के बाद वे मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मंथन व प्रबुद्धजन बैठक में भाग लेंगे। साथ ही बूथ की बैठक व कार्यकर्ताओं के परिवारों से संवाद भी उनके कार्यक्रम का हिस्सा बताया गया है।

उधर, भाजपा एवं संघ के बीच समन्वय बैठक रविवार दोपहर आयोजित की गई। इसमें कई विषयों पर चर्चा हुई।

कई राजनीतिक निहितार्थ

राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे के कई मायने हैं। पहला यह कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड को लेकर किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है।

शीर्ष नेतृत्व की लगातार राज्य में मौजूदगी यह दर्शाती है कि पार्टी संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारी को लेकर बेहद गंभीर है।

दूसरा, नितिन नवीन का दौरा संगठन के भीतर समन्वय और तैयारियों को धार देने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के लिहाज से यह दौरा महत्वपूर्ण है। प्रबुद्धजन और कार्यकर्ताओं से संवाद के जरिये भाजपा अपनी छवि को जमीन पर मजबूत करना चाहती है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top