उत्तराखण्ड

Big Breaking:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के आरोपों को ठहराया बेबुनियाद और सफेद झूठ, कहा- ये अध्यक्ष पद की कुर्सी की होड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के आरोपों को ठहराया बेबुनियाद और सफेद झूठ, कहा- ये अध्यक्ष पद की कुर्सी की होड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के आरोपों को बेबुनियाद और सफेद झूठ करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद की होड़ का हिस्सा है।

यदि आरोपों में तनिक भी सच्चाई होती तो न्यायालय में जाते, न कि मीडिया में बयानबाजी करते।

भाजपा में कांग्रेस जैसी भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण देने की परंपरा नहीं है। भाजपा हर वर्ष संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार ऑडिट कराती है और सभी एजेंसियों को सूचित करती है। कांग्रेस पार्टी में तो सदस्यता राशि तक में घोटाला होता है।

महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में घिरे, सभी दलों में घूम चुके और जनता की नजरों में शून्य विश्वसनीयता वाले नेताओं के आरोपों को जनता गंभीरता से नहीं लेती। इन आरोपों का मकसद सिर्फ और सिर्फ सुर्खियां बटोरना और अपने भ्रष्टाचार से ध्यान हटाना है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top