Paudi

Big Breaking:-पैर फिसलने से उफनते गदेरे में बही मवेशी चुगाने गई युवती, दूसरे दिन बरामद हुआ शव

युवती मवेशियों को लेकर घर के पास के जंगल में चुगाने के लिए गई थी। इसी बीच बारिश के चलते घिंघराण गदेरा पूरे उफान में चल रहा था।

घर लौटने के दौरान युवती का पैर फिल गया और वह उफनते गदेरे में जा गिरी।

विकासखंड थलीसैंण में भारी बारिश के दौरान एक युवती की उफनते गदेरे की चपेट में आने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है युवती मवेशी चुगाने घर के पास ही जंगल में गई थी। परिजनों व ग्रामीणों के खोजबीन करने के बाद युवती का शव दूसरे दिन शुक्रवार को गदेरे में मिला।

पूर्व सांसद प्रतिनिधि व स्थानीय जगदीश प्रसाद ममगाईं ने बताया कि बीते थलीसैंण में बीते गुरुवार शाम भारी बारिश हुई।

थाना क्षेत्र के रणगांव निवासी मीना (18) पुत्री दान सिंह अपने मवेशियों को लेकर घर के पास के जंगल में चुगाने के लिए गई थी।

इसी बीच बारिश के चलते घिंघराण गदेरा पूरे उफान में चल रहा था। घर लौटने के दौरान युवती का पैर फिल गया और वह उफनते गदेरे में जा गिरी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top