उत्तराखण्ड

Big Breaking:-भाजपा की नई कार्यकारिणी इसी सप्ताह होगी घोषित, संगठन को मिलेंगे आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री

भाजपा संगठन को जल्द आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री और चार महामंत्री जल्द मिलेंगे। पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली से लौट आए हैं। नई टीम के साथ 2027 के विस चुनाव की तैयारी मजबूत होगी।

प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा इसी सप्ताह हो सकती है। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली से लौट चुके हैं। उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत 31 पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि कुल 31 पदाधिकारियों की घोषणा आने वाले तीन से चार दिनों में होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम में किस तरह की होगी,

इस पर विस्तृत चर्चा हो चुकी है। बस अब इसकी घोषणा की जानी है। प्रदेश की नई टीम आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी ऊर्जा के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी और आगे बढ़ेगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के ढांचे में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा 31 पदाधिकारी घोषित किए जाएंगे। इनमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, तीन महामंत्री, एक महामंत्री संगठन, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष व एक कार्यालय सचिव होगा।

इसके अलावा सात अलग-अलग मोर्चों युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष भी घोषित किए जाएंगे। ये भी माना जा रहा है कि इस बार प्रदेश महामंत्री के पद की जिम्मेदारी महिला को भी मिल सकती है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top