उत्तराखण्ड

Big Breaking:-ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक वर्ग आज से, सीएम धामी और बीएल संतोष रहेंगे मौजूद

काशीपुर में भाजपा उत्तराखंड का दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग शुरू हो रहा है। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।

काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग मंगलवार (आज से) होटल गौतमी हाइट्स, बाजपुर रोड में शुरू हो रहा है। आयोजन 13 एवं 14 अक्टूबर तक चलेगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक ने बताया कि पहले दिन दोपहर बाद 2:30 बजे उद्घाटन सत्र होगा। वर्ग में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन और सांसद बांसुरी स्वराज प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार और प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट भी वर्ग में रहेंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top