उत्तराखण्ड

Big Breaking:-अल्मोड़ा में संयुक्त सैन्याभ्यास ‘माउंटेन गार्डियन 2026’ चढ़ा परवान, भारत और यूएई के जांबाज आधुनिक युद्ध तकनीक से साध रहे निशाना

भारत और संयुक्त अरब अमीरात का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्डियन 2026’ चौबटिया में जारी है। इसमें दोनों देशों के सैनिक आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सामरिक कौशल और आपसी तालमेल बढ़ा रहे हैं।

रानीखेत। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को एक नया आयाम देते हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्डियन 2026’ चौबटिया स्थित विदेशी प्रशिक्षण नोड में पूरे जोश के साथ जारी है।

इस सामरिक युद्धाभ्यास का उद्देश्य दोनों मित्र देशों की सेनाओं के बीच आपसी तालमेल और सामरिक कौशल को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। 18 अक्टूबर तक चलने वाले सैन्य अभ्यास में अब आधुनिक तकनीक से जुड़ी गतिविधियां रोमांच पैदा कर रही हैं। इंडो यूएइ संयुक्त सैन्याभ्यास अब आधुनिक तकनीक के उपयोग की ओर बढ़ गया है। इस दौरान दोनों देशों के सैनिक उपपारंपरिक अभियानों में अपनी रणनीति, तकनीकों व प्रक्रियाओं को निखारने के लिए आधुनिक तकनीक का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं।

भारतीय सेना की भैरव बटालियन व यूएइ की माउंटेन इंफैंट्री बटालियन के सभी 92-92 जवान संयुक्त सामरिक ड्रिल, सटीक ऑपरेशनल प्लानिंग व एकीकृत प्रशिक्षण गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। यह सैन्य अभ्यास न केवल दोनों देशों की सेनाओं के बीच पेशेवर सौहार्द और आपसी समझ को मजबूत कर रहा है, बल्कि भारत और यूएइ के बीच रणनीतिक रक्षा सहयोग को भी एक सुदृढ़ आधार प्रदान कर रहा है।

चौबटिया की वादियों में चल रहा यह अभ्यास दोनों देशों के अटूट सैन्य संबंधों व आतंकवाद विरोधी तथा उपपारंपरिक युद्ध कौशल में उनकी साझा प्रतिबद्धता का एक बेहतरीन उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top