Department

Big Breaking:-BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के ‘पर’ कतरने की तैयारी, सरकार ने नियुक्त किया नया सलाहकार

बीडी सिंह को BKTC में सलाहकार किया गया नियुक्त

देहरादून: बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) में हलचल तेज हो गई है। सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए समिति में नया सलाहकार नियुक्त किया है।

बीडी सिंह को BKTC में मुख्यमंत्री सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी है। इस कदम को सीधे तौर पर विवादित हेमंत द्विवेदी BKTC अध्यक्ष के अधिकार सीमित करने के रूप में देखा जा रहा है।


विवाद के बाद आया सरकार का एक्शन
हाल ही में BKTC को लेकर एक गंभीर विवाद सामने आया था, जब DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) के प्रतिबंध के बावजूद केदारनाथ के लिए एक हेलीकॉप्टर उड़ान भर गया था।

इसे नियमों का उल्लंघन माना गया, और सवाल सीधे तौर पर समिति के संचालन व अध्यक्ष की भूमिका पर उठे। इसके बाद सरकार के इस कदम को ‘डैमेज कंट्रोल’ की कोशिश माना जा रहा है।


बीडी सिंह को दी गई अहम जिम्मेदारी
बीडी सिंह को एक अनुभवी और प्रशासनिक समझ रखने वाला अधिकारी माना जाता है। उन्हें BKTC से जुड़े सभी निर्णयों और संचालन पर सीधी निगरानी रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री धामी की मंशा है कि चारधाम यात्रा और मंदिर समिति से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और अनुशासन बना रहे।


BKTC अध्यक्ष की भूमिका पर उठे सवाल
बीडी सिंह की सलाहकार के रूप में तैनाती को BKTC अध्यक्ष के प्रभाव को सीमित करने के तौर पर भी देखा जा रहा है।

अब तमाम प्रशासनिक निर्णयों में मुख्यमंत्री कार्यालय की सीधी भागीदारी और निगरानी तय मानी जा रही है।
राजनीतिक गलियारों में हलचल
सरकार के इस फैसले के बाद चारधाम यात्रा और BKTC से जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

विपक्षी दल इसे BKTC की स्वायत्तता में दखल बता सकते हैं, वहीं सरकार इसे जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की पहल बता रही है।


नज़र अब आने वाले फैसलों पर
अब यह देखना होगा कि बीडी सिंह की नियुक्ति के बाद BKTC में प्रशासनिक बदलाव कैसे नजर आते हैं और क्या इससे हाल के विवादों से समिति की छवि को सुधारने में मदद मिलेगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top