Department

Big Breaking:-अल्मोड़ा में बर्फीली सड़क पर फिसली UP के पर्यटकों की ब्रेजा, 10 मीटर खाई में गिरी; पांच चोटिल

अल्मोड़ा-जागेश्वर मार्ग पर बर्फबारी के कारण फिसलन भरी सड़क पर उत्तर प्रदेश के बरेली से आए पर्यटकों की ब्रेजा कार 10 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वृद्ध जागेश्वर के दर्शन कर लौट रहे वाहन में सवार पांच पर्यटकों को हल्की चोटें आईं,

लेकिन सभी सुरक्षित हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी से यात्रा करने की अपील की है।

अल्मोड़ा। वृद्ध जागेश्वर के दर्शन कर उत्तर प्रदेश के बरेली लौट रहे पर्यटकों के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बर्फबारी के चलते सड़क पर जमी फिसलन के कारण पर्यटकों की ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार पांच पर्यटकों को इस दुर्घटना में हल्की चोटें आईं, हालांकि सभी पर्यटक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना अल्मोड़ा-जागेश्वर मार्ग पर वृद्ध जागेश्वर को जाने वाली सड़क पर उस समय हुई जब क्षेत्र में बर्फ जमी होने के कारण सड़क अत्यधिक फिसलन भरी थी। मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे खाई में जा समाई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस ने सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। गंभीर चोट न होने के कारण किसी को अस्पताल रेफर नहीं किया गया।

पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि बर्फबारी और ठंड के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें, वाहन धीमी गति से चलाएं और मौसम की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करें।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top