Department

Big Breaking:-केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में खुले रोजगार के दरवाजे, उत्तराखंड के युवाओं में उत्साह

देहरादून में आयोजित रोजगार मेले में 253 युवाओं को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और प्रतिष्ठित संस्थानों में नियुक्ति पत्र मिले। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने ये पत्र सौंपे।

यह मेला देशभर में 45 केंद्रों पर हुए आयोजनों का हिस्सा था, जहाँ कुल 61 हजार युवाओं को रोजगार मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने भी वर्चुअल माध्यम से युवाओं को बधाई दी।

देहरादून। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 45 केंद्रों पर एक साथ रोजगार मेले आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से कुल 61 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इसी क्रम में दून में आयोजित रोजगार मेले में भी 253 युवाओं को केंद्रीय सशस्त्र बलों व प्रतिष्ठित संस्थानों में नियुक्ति प्रदान की गई।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लक्ष्य से इस प्रकार के रोजगार मेलों की शुरुआत की गई है। चयनित युवाओं को पहले आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उनकी तैनाती की जाएगी।

शनिवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) के सीमाद्वार परिसर रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय) अजय टम्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर 253 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

इनमें भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), असम राइफल्स, डीएफएस, एफएसआइ,

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (ऋषिकेश) एवं इसरो सहित विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित युवा शामिल रहे। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से नवनियुक्त युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने नवनियुक्त युवाओं की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से विभिन्न विभागों में कार्यों में तेजी आई है, जिसके परिणामस्वरूप रोजगार मेला जैसी पहल से युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर मिल रहे हैं।

कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर, उत्तरी सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक मनु महाराज, आनंद सिंह, आइपीएस बरिंदरजीत सिंह, उप महानिरीक्षक परमिंदर सिंह, सेनानी रिंकू थापा आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top