Big Breaking:-गंगोत्री हाईवे के पास खाई में गिरा बीआरओ का ओवरलोडेड ट्रक, बैक करते समय हुआ अनियंत्रित, एक की मौत

गंगोत्री हाईवे के पास बीआरओ का ओवरलोडेड ट्रक बैक करते समय अनियंत्रित हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्ला के पास बीआरओ का ओवरलोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। वहीं, उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार, गंगोत्री हाईवे पर मल्ला के समीप बीआरओ का रोडी-बजरी से लदा ट्रक बैक होते समय अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इसमें सवार ट्रक चालक 39 वर्षीय सत्येंद्र असवाल निवासी हीना और 27 वर्षीय जयराम सिंह निवासी सेकू भटवाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने 108 की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। इसमें उपचार के दौरान सत्येंद्र असवाल निवासी हीना की मौत हो गई। वहीं, घायल जयराम का उपचार चल रहा है। वहीं, सत्येंद्र असवाल की मौत की खबर सुनते ही गांव में गम का महौल बना हुआ है। 

भटवाड़ी पुलिस चौकी इंजार्च निखिल देव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंफर वाहन बीआरओ का था जो उपखनिज की सामग्री से ओवरलोड था। कहा कि ट्रक चालक सत्येंद्र असवाल की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। घटना पर पुलिस एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को खाई से निकाला। जिसके बाद 108 की मदद से जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें