Department

Big Breaking:-यूपी में तैनात दारोगा की पत्नी ने दिखाया रौब, देहरादून में फाइनेंस कर्मचारियों पर तानी पति की सर्विस रिवाल्वर

देहरादून के रायवाला में एक महिला ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अपने पति की सर्विस रिवाल्वर तान दी। महिला उत्तर प्रदेश में तैनात एक दारोगा की पत्नी है।

कर्मचारियों ने कार की किस्त जमा न होने पर गाड़ी रोकी थी। पुलिस ने रिवाल्वर जब्त कर दारोगा को सूचित किया है और मामले की जांच जारी है।

रायवाला (देहरादून)। कोतवाली रायवाला क्षेत्र में एक महिला ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर रिवाल्वर तान दी। जिसके बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। महिला यूपी में तैनात दारोगा की पत्नी है। सर्विस रिवाल्वर भी दारोगा की है।

मामला बीते सोमवार देर शाम का है। एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने रायवाला के पास उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार को रोका। कर्मचारियों का कहना था कि कार मालिक ने उनकी कंपनी से कार फाइनेंस करवाई, लेकिन काफी समय किश्त जमा नहीं की है।

इस बावत जब उन्होंने कार में सवार महिला से पूछा तो वह कर्मचारियों से बहस करने लगे और फिर अचानक कार के डैशबोर्ड से रिवाल्वर निकाली और उन पर तान दी। जिसके बाद मामला कोतवाली पहुंच गया।

कोतवाली पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि महिला उत्तर प्रदेश के किसी दारोगा की पत्नी है। जिस रिवाल्वर को दिखाकर उन्होंने रौब जमाया वह भी उनके पति के नाम पर है। फिलहाल, पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेकर दारोगा को इसकी सूचना दी है।

वहीं, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि मामले में अभी पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top