Big Breaking:-टिहरी के चंबा-कोटी कालोनी मार्ग पर बस और कार की हुई भिड़ंत, हादसे में पांच लोग घायल; वीडियो हो रहा वायरल

चंबा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर नैल गांव के पास रोडवेज बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और यह घटना सीसीटीवी में कैद होकर वायरल हो गई है।

चंबा (टिहरी)। चंबा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर नैल गांव के समीप रोडवेज बस और कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।

राहत की बात यह रही कि किसी को भी जानलेवा चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस रजाखेत से देहरादून की ओर जा रही थी, जबकि कार चंबा से कोटी कालोनी की तरफ जा रही थी। नैल गांव के पास अचानक दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

108 से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय बौराड़ी लया गया। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।

घायलों में कार चालक दानेश (28) पुत्र मतलूब, उनकी पत्नी गुलनशी (24) निवासी देहरादून और स्थानीय निवासी खुशी (20), साक्षी (21) और अर्पित (9) शामिल हैं। खुशी, साक्षी और अर्पित ने चंबा से कार में लिफ्ट ली थी।

थानाध्यक्ष चंबा विपिन बहुगुणा ने बताया कि हालांकि चालक दानेश को अपेक्षकृत ज्याद चोटें आई है। दुर्घटना में अन्य कार सवारों को हल्की चोटें आई हैं और सभी की स्थिति सामान्य है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें