Department

Big Breaking:-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड आगमन को लेकर मसूरी मॉल रोड़ बाजार में जनसंपर्क कर निमंत्रण देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड आगमन को लेकर मसूरी मॉल रोड़ बाजार में जनसंपर्क कर निमंत्रण देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 13 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी मॉल रोड़ बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर व्यापारियों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को देहरादून दौरे के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

इस दौरान उन्होंने लोगों से आत्मीय मुलाकात कर जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के संबंध में लोगों से फीडबैक भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर प्रदेशवासियों में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बाबा केदार की पावन धरती से उत्तराखंड को 21वीं सदी का तीसरा दशक समर्पित होने की बात कही थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार इस विजन को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सतीश ढौंढियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top