Department

Big Breaking:-गढ़ी डाकरा क्षेत्र में प्रस्तावित फोर लेन सड़क मार्ग का मौका मुआयना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

गढ़ी डाकरा क्षेत्र में प्रस्तावित फोर लेन सड़क मार्ग का मौका मुआयना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 17 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ गढ़ी डाकरा क्षेत्र में प्रस्तावित फोर लेन सड़क का स्थलीय निरीक्षण एवं मौका मुआयना किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रस्तावित फोर लेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कम से कम पेड़ों का कटान हो। उन्होंने कहा कि जिन छोटे पेड़ों को हटाना आवश्यक हो, उन्हें अन्य उपयुक्त स्थानों पर ट्रांसप्लांट किया जाए, ताकि हरित क्षेत्र सुरक्षित रह सके।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को गढ़ी कैंट शहीद स्मारक, डाकरा शहीद स्मारक चौक एवं शिव धाम को प्रस्तावित चौराहे के डिजाइन में शामिल करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए सड़क निर्माण कार्य किया जाना चाहिए, जिससे बाजार की सुंदरता और धार्मिक महत्व भी बना रहे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण और बेहतर यातायात व्यवस्था से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति प्राप्त होगी।

निरीक्षण के दौरान विष्णु प्रसाद गुप्ता, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, मेघा भट्ट, मनोज छेत्री सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top