Department

Big Breaking:-देहरादून में सप्लाई-क़िमाड़ी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून में सप्लाई-क़िमाड़ी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 17 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गजियावाला में विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत देहरादून-किमाड़ी-लम्बीधार-कार्ट मैकेन्जी-कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग के किमी-1 से 24 तक (सप्लाई कैन्ट से लम्बीधार-बासागाड-मसूरी) सिंगल लेन मार्ग को इण्टरमीडिएट लेन में परिवर्तित किए जाने हेतु अतिरिक्त पहाड़ कटान, क्रॉस ड्रेन एवं सुरक्षा दीवारों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना की कुल लागत रुपये 1455.01 लाख है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी क्षेत्र के लिए यह सड़क अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके चौड़ीकरण से स्थानीय निवासियों, पर्यटकों तथा क्षेत्र में आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सड़क के सुधारीकरण और चौड़ीकरण से यातायात सुगम होने के साथ-साथ क्षेत्र के पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगभग 12 करोड़ की लागत से गजियावाला में नए पुल के निर्माण कार्य का शीघ्र ही किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सप्ताह में एक दिन निजी वाहनों का उपयोग न कर साइकिल या पैदल चलने को प्राथमिकता दें, जिससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सके।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री किरण, लक्ष्मण सिंह रावत, ग्राम प्रधान सुनील क्षेत्री, ग्राम प्रधान विक्रम थापली, ग्राम प्रधान विनोद अवस्थी, ग्राम प्रधान आरती, जगदीश रेगमी, सीमा पुंडीर, ज्योति कोटिया,

लीला शर्मा, वंदना बिष्ट, जितेंद्र राणा, कर्नल सतीश शर्मा (सेनि), युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, अनुराग सिंह, लोक निर्माण विभाग के ईई राजेश कुमार सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top