Department

Big Breaking:-14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 10 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे को लेकर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों से गढ़ी कैंट में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस दौरान मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों और मोर्चों के नव-नियुक्त अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, रजत अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top