Department

Big Breaking:-नंदप्रयाग घाट मार्ग पर खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर हुई मौत

चमोली के नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग पर सेरा गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर शव को खाई से बाहर निकाला।

मृतक की पहचान सेरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो नंदानगर से घर लौट रहा था। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

गोपेश्वर। नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग पर सेरा गांव के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई।

इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने खाई में उतरकर शव को निकाला। मृतक सेरा गांव का ही रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम अल्टो कार चालक नंदानगर से नंदप्रयाग की ओर आ रहा था। नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग पर सेरा गांव के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन समेत खाई में जा गिरा।

सूचना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची युवक दम तोड़ चुका था।

इसके बाद पुलिस शव को ग्रामीणों की मदद से मुख्य मार्ग तक लेकर आई। मृतक की पहचान सेरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र हिम्मत सिंह के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि वह नंदानगर बाजार से सेरा स्थित घर लौट रहा था। इस दौरान सेरा गांव से पहले वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना के बाद क्षेत्र में मातम छा गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top