Department

Big Breaking:-महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून में नर्सिंग भर्ती और अन्य मांगों को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोतवाली डालनवाला में की गई।


पुलिस के अनुसार 11 मई को ज्योति रौतेला और नर्सिंग बेरोजगार संगठन के सदस्य परेड ग्राउंड स्थित प्रतिबंधित पेयजल विभाग की पानी की टंकी पर चढ़ गए थे।

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा काफी समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नीचे नहीं उतरे और अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाते रहे। इस दौरान नीचे मौजूद अन्य समर्थकों ने धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की।

बताया गया कि 12 मई को प्रदर्शन के दौरान ज्योति रौतेला ने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी दी और माचिस निकाल ली, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें ऐसा कदम न उठाने की अपील की। वहीं दूसरी ओर नर्सिंग एकता मंच और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर यातायात बाधित किया,

जिसे बाद में प्रशासन के आश्वासन के बाद खुलवाया गया। पुलिस का कहना है कि आत्मदाह की चेतावनी और बढ़ते दबाव के बीच प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों की मांगों का प्रस्ताव शासन को भेजा। इसके बाद 13 मई को ज्योति रौतेला अपने चार साथियों के साथ पानी की टंकी से नीचे उतर आईं।

इस मामले में कोतवाली डालनवाला में मु0अ0सं0 74/2026 के तहत धारा 126(2), 221, 223, 226, 292, 329 (3) बीएनएस और पेट्रोलियम अधिनियम की धारा 23 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों ने सरकारी कार्यों में बाधा डाली, सड़क जाम कर आमजन की आवाजाही प्रभावित की और कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top