Big Breaking:-पेट्रोल-डीजल के किल्लत की अफवाह फैलाने पर दर्ज होगा केस, देहरादून में पंपों का पर्याप्त स्टॉक 

देहरादून में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों ने पंपों का निरीक्षण किया और पर्याप्त स्टॉक पाया।

देहरादून । शहर में संचालित हो रहे पेट्रोल पंपों का क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों ने निरीक्षण किया। हालांकि पंपों में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर्याप्त रही। इसके अलावा जिन पंपों में सीएनजी पंप संचालित किए जा रहे हैं।

उनको वाहन चालकों को पर्याप्त सीएनजी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इंटरनेट मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह फैलाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया ईधन की किल्लत को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैल सके। इसको लेकर पेट्रोल पंपों का विधिवत स्टाक चेक किया जा रहा है। हालांकि पंपों में ईधन की उपलब्धता पर्याप्त है। पंप संचालकों को अतिरिक्त ईधन का कोटा रखने के निर्देश दिए हैं।

जिससे किसी वजह ईधन के वाहन उपलब्ध न होने पर बैकलाग रहे। इसके अलावा पंप संचालकों को अफवाह से बचने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही उपभोक्ताओं के पूछे जाने पर गुमराह करने वाली जानकारी साझा न करने के निर्देश जारी किए गए हैं। गेल गैस लिमिटेड से भी विधिवत सीएनजी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

बताया आमजन से भी अपील है। इस समय अफवाह जानकारी को इंटरनेट मीडिया पर साझा करने से बचा जाए। जिससे किसी तरह का कानून कदम न उठाना पड़े। प्रशासन से अफवाह खबर फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी हुए हैं।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें