Department

Big Breaking:-सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने किए बदरीविशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्था की भी ली जानकारी

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आज भगवान बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने यहां चारधाम यात्रा व्यवस्था संबंधी जानकारी भी ली। 

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। उनके आगमन पर हेलीपैड पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट एवं थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने उनका भव्य स्वागत किया गया।

धाम पहुंचते ही सीडीएस जनरल चौहान ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों द्वारा उन्हें यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे व्यापक इंतजामों से अवगत कराया गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top