Department

Big Breaking:-पीएम मोदी के कार्यक्रम में बदलाव, अब 11 के स्थान पर नौ नवंबर को आएंगे देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 11 नवंबर की जगह 9 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे। राज्य स्थापना दिवस पर उनके आगमन के कारण कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है।

रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों में अब पुलिस परेड 7 नवंबर को होगी, जबकि मुख्य कार्यक्रम 9 नवंबर को एफआरआई परिसर में होगा, जहाँ पीएम मोदी प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य स्थापना दिवस यानी नौ नवंबर को ही देहरादून आ रहे हैं। पहले उनका 11 नवंबर को आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

प्रधानमंत्री के दौरे की तिथियों में बदलाव के चलते अन्य कार्यक्रम भी बदले गए हैं। इस कड़ी में अब पुलिस लाइन में नौ नवंबर को होने वाली रैतिक परेड अब सात नवंबर को होगी।

उत्तराखंड इस वर्ष अपने रजत जयंती यानी 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इसके लिए राज्य सरकार एक नवंबर से लेकर नौ नवंबर तक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पहले रजत जयंती समोराह का समापन प्रधानमंत्री की उपस्थिति में 11 नवंबर को होना था।

इसके लिए प्रदेश सरकार ने फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआइ) परिसर में मुख्य कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की थी। यद्यपि, उनके पूरे कार्यक्रम की सूचना का शासन इंतजार कर रहा था। इस बीच प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के कार्यक्रम के बदलाव के संबंध में शासन को सूचना प्रेषित की।

इसके तहत प्रधानमंत्री नौ नवंबर को उत्तराखंड आएंगे। अब इस कड़ी में शासन ने भी कार्यक्रमों में बदलाव किया है। इसके तहत पुलिस लाइन में सात नवंबर को रैतिक परेड का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मिलित होंगे।

नौ नवंबर को एफआरआइ परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत यहां एक पवेलियन बनाया जाएगा। जहां सभी विभागों की उपलब्धियों व भावी योजनाओं काे प्रदर्शित किया जाना है। साथ ही यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। प्रधानमंत्री यहीं से प्रदेश की जनता को संबोधित भी करेंगे।

कार्यक्रम में बदलाव के दृष्टिगत मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अब गुरुवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे के दृष्टिगत तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कार्यक्रम में बदलाव की पुष्टि की है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top