Department

Big Breaking:-उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में चारधाम यात्रियों की बस पलटी, 5 तीर्थयात्री हुए घायल

गंगोत्री से केदारनाथ जा रही चारधाम यात्रियों की एक बस टिहरी गढ़वाल में जौलंगी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 22 लोगों में से पांच यात्री घायल हो गए।

चंबा (टिहरी)। गंगोत्री से केदारनाथ जा रही चारधाम यात्रियों की बस ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौलंगी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

बस में 22 लोग सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला और पांच घायलों को अस्पताल भेजा।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे धरासू-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंडीखाल से तीन किमी चंबा की ओर यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

बस में 22 लोग सवार थे। जिनमें 18 यात्री, दो कुक सहित ड्राइवर व कंडक्टर शामिल हैं। बस पलटने से पांच यात्री घायल हो गए।

कंडीखाल पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि बस चारधाम यात्रियों को लेकर गंगोत्री से केदारनाथ जा रही थी।

तभी कंडीखाल व चंबा के बीच मोड़ पर बस सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन को टक्कर मारने के बाद पलट गई।

हादसे में घायलों के नाम

  • सरल देवी (56) पत्नी अजय शर्मा निवासी नई दिल्ली
  • चरण सिंह (73) पुत्र सूरज भान निवासी हरियाणा
  • जयश्री (52) पत्नी दिनेश निवासी गुरुग्राम हरियाणा
  • ज्योति (37) पत्नी अमित कुमार निवासी बल्लबगढ़ हरियाणा
  • ओमप्रकाश गोयल (65) पुत्र ताराचंद्र निवासी हरियाणा 

अस्पताल में कराया भर्ती

सभी घायलों को जिला चिकित्सालय बौराड़ी और सीएचसी चंबा भेजा गया। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त बस को जेसीबी के माध्यम से सड़क किनारे कर दिया गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top