देहरादून

Big Breaking:-Chhath Puja 2025: नहाय खाय के साथ आज से शुरू हो जाएगा महापर्व छठ, दून में 23 से अधिक घाटों पर होगी पूजा

छठ महापर्व के पहले दिन शनिवार को नहाय खाय होगा। इसके बाद से ही निर्जला व्रत भी शुरू हो जाएगा।

नहाय खाय के साथ शनिवार से छठ महापर्व शुरू हो जाएगा। साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। इसे लेकर दून में जोर शोर से तैयारी चल रही है।

शुक्रवार को दिनभर बाजार गुलजार रहे। बाजार में छठ व्रत और पूजन में इस्तेमाल होने वाले सामानों की खूब खरीदारी की गई। वहीं, घाटों पर भी सजावट का काम शुरू हो गया।

दून में 23 से अधिक घाटों पर छठ पूजा होगी। छठ महापर्व के पहले दिन शनिवार को नहाय खाय होगा। इसके बाद से ही निर्जला व्रत भी शुरू हो जाएगा। चार दिन तक छठ पूजा की रस्में होंगी। छठ पूजा के लिए शुक्रवार को दिनभर घाटों पर तैयारी हुई। वहीं, बाजार भी गुलजार रहा।

बाजार में बांस की टोकरी, सूप समेत छठ पूजा की अन्य सामग्री की खूब खरीदारी हुई। शहर के झंडा बाजार, निरंजनपुर, सहारनपुर चौक समेत कई जगह बाजार में खरीदारी की गई। छठ घाटों को भी सजाने का काम शुरू हो गया। चंद्रबनी, टपकेश्वर, रायपुर, मालदेवता, प्रेमनगर समेत अन्य कई जगह घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया।

नहाय खाय की मान्यता


पहले दिन नहाय खाय के साथ ही व्रत की शुरुआत होती है। इस दिन व्रती स्नान कर शुद्ध भोजन ग्रहण करते हैं। नहाय-खाय वाले दिन से ही छठ का प्रसाद बनाने की तैयारी शुरू कर दी जाती है। व्रती के साथ घर के सदस्य मिलकर इसकी तैयारी करते हैं।

छठ का प्रसाद बनाने के लिए चूल्हा और बर्तन बिल्कुल अलग होता है। इसके अलावा व्रती और परिवार के सदस्यों को लहसुन, प्याज इत्यादि खाना वर्जित होता है। नहाय खाय के साथ ही निर्जला व्रत भी शुरू हो जाता है।

मुख्यमंत्री से दो दिन के अवकाश की मांग
छठ पूजा पर दो दिन सार्वजनिक अवकाश की मांग के लिए बिहारी महासभा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा। अध्यक्ष ललन सिंह और सचिव चंदन झा ने कहा कि छठ पूजा एक महत्वपूर्ण पर्व है।

व्रती कठोर अनुष्ठान और उपवास करते हैं। इस त्योहार के महत्व को देखते हुए कई राज्यों में अवकाश की घोषणा की जाती है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी 27 और 28 अक्तूबर को अवकाश की घोषणा की जाए।

छठ पूजा की तिथि
25 अक्तूबर- नहाय खाय
26 अक्तूबर- खरना
27 अक्तूबर- संध्या अर्घ्य
28 अक्तूबर- ऊषा अर्घ्य

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top