Department

Big Breaking:-अंकल, मेरे पापा कहां हैं? लापता परिचालक के बेटे का सवाल, अधिकारी हुए हैरान

काशीपुर निवासी 45 वर्षीय रोडवेज परिचालक इंद्रराज राम चार दिन से लापता हैं। उनके 12 वर्षीय बेटे सूरज कुमार ने शुक्रवार को रोडवेज डिपो पहुंचकर अधिकारियों से अपने पिता की तलाश में मदद मांगी।

अंकल! मेरे पापा कहां हैं, वो चार दिन से घर नहीं आए हैं। रोडवेज डिपो पर पहुंचे लापता परिचालक के 12 साल के लड़के ने अधिकारियों से सवाल किया तो वे सकते में आ गए। उन्होंने लड़के को उसके पिता को खोजने का भरोसा दिया।

काशीपुर के रम्पुरा निवासी 45 वर्षीय इंद्रराज राम रोडवेज डिपो में प्लेटिनियम एजेंसी के तहत परिचालक हैं। वह हरिद्वार रूट की बस में ड्यूटी करता था। वह एक माह से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे के पास उसका बेटा सूरज कुमार बस अड्डे पहुंचा था।

सूरज ने डिपो अधिकारियों को बताया कि उसके पिता रोजाना घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकलते थे। चार दिन से वे घर नहीं आ रहे हैं। उनको लगा कि पिता ड्यूटी पर गए होंगे। पिता के घर नहीं पहुंचने से उसकी मां सोस कलां, बहन चंद्रा कुमारी परेशान हैं। उन्होंने रिश्तेदारी में भी फोन कर पता किया था लेकिन उनकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। उसने अधिकारियों से पिता को ढूंढने में मदद की मांग की।

परिचालक इंद्रराज राम को एक माह पहले बिना टिकट सफर कराने में पकड़ा गया था। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है। इसके बाद से वह डिपो में नहीं आ रहा है।

अब उसके बेटे ने बताया कि वह चार दिन से लापता है। उसके बेटे को पुलिस में तहरीर देने के लिए कहा गया है।

राजेंद्र कुमार आर्य, एआरएम, रोडवेज डिपो, काशीपुर

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top