Department

Big Breaking:-मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

आज उत्तराखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे उत्तराखंड उच्च न्यायालय के 15वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं।

न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र का स्थान लिया है, जो शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। न्यायमूर्ति गुप्ता इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


वे अपने लंबे न्यायिक अनुभव के लिए न्यायिक जगत में विशेष पहचान रखते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top