Department

Big Breaking:-मुख्यमंत्री धामी का विपक्ष पर हमला, कहा- महिला आरक्षण पर कांग्रेस की मानसिकता उजागर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष, खासकर कांग्रेस, को घेरा। उन्होंने कहा कि विधेयक पारित न होने देना महिला विरोधी मानसिकता दर्शाता है।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुनने के बाद कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन को पारित नहीं होने देकर अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में एक अहम कदम था, लेकिन इसका विरोध करना नारीशक्ति के अधिकारों के साथ अन्याय है।

उन्होंने सदन में विधेयक गिरने के बाद विपक्षी नेताओं द्वारा जश्न मनाने को दुर्भाग्यपूर्ण और संवेदनहीन करार दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश की मातृशक्ति इस अपमान को स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top