Department

Big Breaking:-देहरादून: ग्राफेस्ट-26 में डीजे न्यूक्लिया का जलवा, ग्राफिक एरा के छात्र झूमे

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह ग्राफेस्ट-26 की चौथी शाम डीजे न्यूक्लिया ने धूम मचाई। उनकी धुनों पर छात्र देर रात तक थिरकते रहे, जिससे माहौल ऊर्जा से भर गया।

देहरादून। ग्राफिक एरा विश्विद्यालय के वार्षिक समारोह ग्राफेस्ट-26 की चौथी शाम उत्साह के शिखर पर पहुंच गई।

मशहूर डीजे न्यूक्लिया ने छात्रों को अपनी धुनों पर थिरकने पर मजबूर कर दिया। छात्र-छात्राएं देर रात तक गीतों पर झूमते रहे और माहौल पूरी तरह ऊर्जा से भर गया।

न्यूक्लिया ने लेट्स नाचो से शुरुआत की, तो मैदान ऊर्जा से भर गया। इसके बाद लौंग ग्वाचा, काहे हमसे नाराज़ रहना और कमली जैसे लोकप्रिय गीतों ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। छात्र-छात्राएं इन धुनों पर गुनगुनाते और थिरकते नजर आए।

इससे पहले डीजे जेरी ने अपनी मिश्रित प्रस्तुतियों से माहौल बना दिया। उनकी धुनों ने युवाओं के उत्साह को बढ़ाया, जिसे न्यूक्लिया ने अपने अंदाज़ से चरम तक पहुंचा दिया।

यह डीजे नाइट ग्राफेस्ट-26 का अंतिम कार्यक्रम रहा।ग्राफेस्ट-26 में तकनीकी और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के तहत देश के 17 राज्यों के 50 से अधिक संस्थानों के करीब 8500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को कुल 40 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले संस्थान

  • ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय
  • ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय
  • दिल्ली विश्वविद्यालय
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान
  • थापर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान
  • राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय
  • छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय
  • एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
  • श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय
  • उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय
  • चितकारा विश्वविद्यालय
  • गुरु राम राय विश्वविद्यालय
  • डीआईटी विश्वविद्यालय
  • यूपीईएस
  • जेईसीआरसी विश्वविद्यालय
  • आईएसएबी विश्वविद्यालय
  • लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय 

इसके अलावा शूलिनी विश्वविद्यालय के छात्र केतन शर्मा को हिमाचली लोकनृत्य के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया।

ग्राफिक एरा समूह के अध्यक्ष डा कमल घनशाला ने कहा कि तकनीकी और सांस्कृतिक स्पर्धाएं युवाओं को नया सीखने, स्वयं का आकलन करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

देशभर से आए हजारों विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन सीखने के साथ-साथ स्वयं को तरोताजा करने का भी एक प्रभावी अवसर साबित हुआ। इस अवसर पर समूह की उपाध्यक्ष डा. राखी घनशाला सहित अन्य पदाधिकारी और शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top