Department

Big Breaking:-देहरादून में साइबर ठगों ने रिटायर्ड ब्रिगेडियर को बनाया निशाना, खाते से उड़ाए 97 हजार रुपये

देहरादून में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर गूगल से फ्रिज कस्टमर केयर नंबर ढूंढने के बाद साइबर ठगी का शिकार हो गए। शिकायत के बाद क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देहरादून। फ्रिज ठीक करवाने के लिए रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गूगल से कस्टमर केयर का नंबर लेना महंगा पड़ गया।

साइबर ठगों ने उनसे 97 हजार रुपये की ठगी कर दी। इस मामले में क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में नरेश चंद्र बौंठियाल ने बताया कि उनके डबल डोर फ्रिज में खराबी आ गई थी। जिसे ठीक कराने के लिए उन्होंने आठ अप्रैल को गूगल पर कस्टमर केयर नंबर ढूंढा और फोन किया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि व्यक्ति ने उन्हें बताया कि तकनीशियन भेजने के लिए वाट्सएप काल आएगा। कुछ ही देर बाद उन्हें वाट्सएप पर काल आया और वह मोबाइल पर अलग-अलग बटन दबाने के लिए कहने लगा।

व्यक्ति ने उनके फोन की सेटिंग्स में भी बदलाव कराया और फिर क्यूआर कोड पर दो रुपये जमा करने के लिए कहा।

रिटायर्ड ब्रिगेडियर ने कहा कि शक होने पर उन्होंने पैसे जमा करने से इनकार कर दिया और अपना फोन बंद कर दिया।

सात अप्रैल को उन्हें पता चला कि उनके पीएनबी के बैंक खाते से ठगों ने यूपीआइ से 97 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह तत्काल बैंक गए और ट्रांजेक्शन रुकवाए।

इस मामले में उन्होंने हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top