उत्तराखण्ड

Big Breaking:-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, नीचता की प्रतिमूर्ति बन चुकी है कांग्रेस

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस की दिल्ली रैली में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विषवमन की कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इसे कांग्रेस की हताशा और नीचता की पराकाष्ठा बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते देश का विरोध कर रहे हैं, और जनता उन्हें करारा जवाब देगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस स्वयं ही ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ की ओर बढ़ रही है।

देहरादून: कांग्रेस की दिल्ली रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विषवमन की उत्तराखंड में भी तीखी प्रतिक्रिया हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में इससे संबंधित प्रश्न पर कहा कि यह कांग्रेस की हताशा, निराशा का प्रमाण और नीचता की पराकाष्ठा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज हर गरीब के लिए आशा व विश्वास बनकर काम कर रहे हैं। सरहद पर तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। विश्व में भारत का नाम बढ़ा रहे हैं। आखिर, कांग्रेस किस नीचता में है।

आजकल, कांग्रेस के जो नेता हैं, साहबजादे व युवराज हैं, वे प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते-करते देश का विरोध कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में भी इन्होंने ओछे व नीच मानसिकता के नारे लगाए थे। इसे बिहार की जनता ने करारा जवाब दियाा।

आने वाले समय में इस प्रकार के नारों से बची-खुची कांग्रेस भी खत्म हो जाएगी। वैसे भी महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत कांग्रेस मुक्त होगा, उनकी बात को सत्य करने के लिए इसे कांग्रेस नेता स्वयं ही आगे ले जा रहे हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top