Department

Big Breaking:-डीएवी के छात्र संघ समारोह में पहुंचे सीएम धामी, कहा- ‘100 से अधिक नकल माफिया भेजे जेल’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कॉलेज शिक्षा और आदर्शों का केंद्र है, तथा छात्र परिषद नेतृत्व, संगठन और सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण कार्य करती है।

देहरादून। डीएवी पीजी कालेज के छात्र संघ समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डीएवी कालेज सिर्फ शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि यह आदर्श का भी परिसर है। विद्यार्थी परिषद नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल और सामाजिक दायित्व का भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

शनिवार को कालेज परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे समय में छात्रसंघ के दौरान ज्ञान की महिमा परिषद की विशेषता नारा लगते थे। छात्रसंघ सिर्फ चुनाव जीतने का माध्यम नहीं बल्कि यहां दायित्व पर भी जोर दिया जाता है। विद्यार्थी परिषद सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी जागरूक हो रहा है।

यह ऐसा संगठन है जो आज के समक्ष जो भी चुनौतियां हैं उसका डटकर सामना करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कुछ लोगों ने प्रदेश में नकल को श्लोक बना दिया था लेकिन सरकार ने प्रतिभा, क्षमता और प्रतियोगिता के आधार पर युवाओं को नौकरी दिलाई।

साथ ही 100 से अधिक नकल माफिया को जेल में भेजा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री खजानदास, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, खानपुर विधायक उमेश शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top