
देहरादून। सीएम पुष्कर धामी के विशेष सचिव IFS पराग धकाते गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग में घोड़े से गिरकर वह घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। उनको गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार डॉक्टर लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं आज होगा उनका ऑपरेशन, बताया जाता है उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।









