Department

Big Breaking:-बिहार चुनाव में प्रचार करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, गोरियाकोठी विधानसभा में आज चुनावी रैली

मुख्यमंत्री धामी गोरियाकोठी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी देवेशकांत सिंह के नामांकन में शामिल होंगे। इस दौरान चुनावी रैली को भी वह संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। शुक्रवार को सीएम सिवान जिले के गोरियाकोठी विधानसभा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री धामी को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।

आज को मुख्यमंत्री गोरियाकोठी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी देवेशकांत सिंह के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद नारायण महाविद्यालय मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

रैली में मुख्यमंत्री केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास के मुद्दों पर जनता से वोट मांगेंगे। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top