Department

Big Breaking:-आयोग न जारी किया कार्यक्रम, पीसीएस मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से, एडमिट कार्ड 11 से मिलेंगे

परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 अप्रैल को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। 27 अप्रैल को सामान्य हिंदी और निबंध का पेपर होगा।

उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच होगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 अप्रैल को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, 27 अप्रैल को सामान्य हिंदी और निबंध का पेपर होगा। 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-1, सामान्य अध्ययन-2 का पेपर होगा। 29 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-3, सामान्य अध्ययन-4 और 30 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-5 व सामान्य अध्ययन-6 का पेपर होगा।

उधर, आयोग ने निर्धारित पांच फरवरी तक मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा न कराने वाले 41 अभ्यर्थियों को पीसीएस भर्ती से बाहर कर दिया है। इन सभी के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।

पीसीएस-जे के एडमिट कार्ड जारी
राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 21 से 24 अप्रैल के बीच हरिद्वार स्थित आयोग के परीक्षा भवन में कराई जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top