उत्तराखण्ड

Big Breaking:-ऑडियो AI से बना, मंत्री के पास 210 करोड़ की संपत्ति’, मंत्री रेखा आर्या विवाद पर बोले पति गिरधारी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाये हैं.

देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद गहराता जा रहा है. रेखा आर्या की ओर से गंभीर आरोप लगाए जाने और ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर अब गिरधारी लाल साहू ने अपना पक्ष रखा है. साथ ही उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर पलटवार भी किया है.

गिरधारी लाल साहू ने कहा संबंधित ऑडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किया गया है. उन्होंने खुद पर लग रहे आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूरे मामले की जांच कराने की अपील की है. साथ ही रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी संपत्ति की जांच की मांग भी की है.

गिरधारी लाल साहू ने अपने बयान में कहा कि जिस ऑडियो को सामने लाया गया है वह कथित तौर पर AI की मदद से तैयार किया गया है. इसके जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने रेखा आर्या से अपने आरोप वापस लेने और अपने बयान पर पुनर्विचार करने की अपील की है. साहू ने कहा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं. उन्हें इस मामले में अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए.

गिरधारी लाल साहू ने रेखा आर्या के राजनीतिक सफर और उनके साथ अपने पुराने संबंधों का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने रेखा आर्या को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. चुनाव के दौरान उनके लिए लोगों से समर्थन मांगा. साहू ने कहा उन्होंने वर्षों तक उनके राजनीतिक जीवन में सहयोग किया. अब उन्हीं की ओर से उन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. उन्होंने अपने बयान में रेखा आर्या के शुरुआती जीवन और राजनीतिक सफर को लेकर भी का तरह ई बात कहीं.

लगाये भ्रष्टाचार के आरोप, जांच की मांग: गिरधारी लाल साहू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी अपील की है. उन्होंने कहा इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पहले भी रेखा आर्या से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी. साहू के अनुसार, उन्होंने संबंधित मामलों में कार्रवाई की मांग की थी. मुख्यमंत्री से इस विषय पर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था. उन्होंने कहा किसी भी जांच एजेंसी से जांच कराई जा सकती है ताकि आरोपों की वास्तविकता सामने आ सके.

210 करोड़ रुपये की संपत्ति का दावा: गिरधारी लाल साहू ने रेखा आर्या की कथित संपत्ति को लेकर भी गंभीर दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि रेखा आर्या के पास लगभग 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति है. गिरधारी लाल साहू ने अपने बयान में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े कामकाज का बात करते हुए कहा उन्होंने हमेशा भ्रष्टाचार का विरोध किया. उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार और राशन से जुड़े मामलों का जिक्र किया. उन्होंने रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा इन मामलों की जांच कराई जानी चाहिए.

रेखा आर्या की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद: बता दें, उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर 2026 को अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने मारपीट, उत्पीड़न, जालसाजी और जान से मारने की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. मंत्री ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी हवाला दिया, जिसके बाद अब गिरधारी लाल साहू ने वीडियो जारी कर उन पर हमला बोला है.

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top