दीपावली से पहले देहरादून और ऋषिकेश में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। देहरादून के घंटाघर का एक्यूआई लगातार चार दिन मध्यम श्रेणी में 110-119 के बीच रहा, जबकि ऋषिकेश में भी हवा खराब हुई।
देहरादून। दीपावली से पहले ही देहरादून और ऋषिकेश की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। एक से चार नवंबर तक की थर्ड पार्टी निगरानी के आंकड़ों में देहरादून के घंटाघर पर लगातार चार दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 से ऊपर दर्ज किया गया।
इस दौरान यहां एक्यूआई 110 से 119 के बीच रहा। वहीं, ऋषिकेश में भी चार में से तीन दिन एक्यूआई 100 के पार पहुंचा। इसके विपरीत नेहरू कॉलोनी में वायु गुणवत्ता संतोषजनक और टिहरी में अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई।
दून के घंटाघर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बना रहना यह दर्शाता है कि दीपावली से पहले ही शहर के व्यस्ततम इलाकों में वायु प्रदूषण की मौजूदगी को दर्शाती है। इस मामले में ऋषिकेश भी अधिक पीछे नहीं है और एक्यूआई 100 के आसपास ही घूम रहा है।
चारों निगरानी स्थलों में टिहरी की वायु गुणवत्ता सबसे बेहतर दर्ज की गई। यहां एक्यूआई 40 के आसपास ही संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है।
एक से चार नवंबर तक का एक्यूआई
- निगरानी स्थल – 1 नवंबर – 2 नवंबर – 3 नवंबर – 4 नवंबर
- घंटाघर, देहरादून- 112 -119 -110 – 114
- नेहरू कॉलोनी, देहरादून- 99 – 98 – 95 – 97
- एसपीएस अस्पताल, ऋषिकेश – 103- 105 – 95 – 107
- नगर पालिका, टिहरी – 44 – 41 – 36 – 43
एक्यूआई की श्रेणियां
401 से 500 : गंभीर
0 से 50 : अच्छा
51 से 100 : संतोषजनक
101 से 200 : मध्यम
201 से 300 : खराब
301 से 400 : बहुत खराब



