उत्तराखण्ड

Big Breaking:-संविधान बचाने चली कांग्रेस नहीं बचा पाई अपने फ़ोन , जनसभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन महारा कि दोनो फ़ोन हुए चोरी

संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के दोनों मोबाइल फोन चोरी
देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है।

“संविधान बचाओ रैली” के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के दोनों मोबाइल फोन मंच से ही रहस्यमय ढंग से गायब हो गए।

यह घटना उस समय हुई जब रैली अपने चरम पर थी और मंच पर माहरा अन्य नेताओं के साथ मौजूद थे।

फोन गायब होने की जानकारी मिलते ही करण माहरा और उनकी टीम सकते में आ गई।

बताया जा रहा है कि उनके दोनों मोबाइल फोन काफी अहम दस्तावेज और संपर्क सूत्रों से भरे हुए थे।

फिलहाल उनकी टीम फोन की तलाश में जुटी हुई है और सुरक्षा कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि यह रैली कांग्रेस द्वारा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के नाम पर आयोजित की गई थी, जहां राज्यभर से पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए थे।

लेकिन इस अप्रत्याशित घटना ने कांग्रेस की सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top