Department

Big Breaking:-कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी को पश्चिम बंगाल का मुख्य ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है। इस निर्णय के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि प्रकाश जोशी का लंबा संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति निष्ठा पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को नई मजबूती देगी। उन्होंने भरोसा जताया कि जोशी के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन अधिक सशक्त और प्रभावशाली रहेगा।

प्रकाश जोशी की नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट, वरिष्ठ नेता संजय किरोला, पूर्व चेयरमैन दीप सती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, जिला पंचायत सदस्य अरनब कंबोज, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल सहित अनेक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएँ दीं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top