Nainital

Big Breaking:-कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा ने सरकार को घेरा, बोलीं- उत्तराखंड बन गया है पेपर लीक की राजधानी

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा ने हल्द्वानी में उत्तराखंड को पेपर लीक की राजधानी बताया और शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए।

नैनीताल। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा ने हल्द्वानी में मीडिया से बातचीत में पेपर लीक का मुद्दा उठाया। कहा जब दिल्ली में युवा प्रदर्शन कर रहे थे उसी समय उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का प्रश्नपत्र भी लीक हुआ। बार-बार ऐसा हो रहा है।

ऐसे में लगता है कि उत्तराखंड भी पेपर लीक की एक राजधानी बन गया है। उन्होंने प्रदेश की शिक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि नौजवानों को यहां के एजुकेशन सिस्टम पर भरोसा नहीं रहा है। साथ ही रोजगार की व्यवस्था नहीं हो पा रही है और न ही पलायन रुक रहा है।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक के साथ ही ऐसे-ऐसे कारनामे यहां सरकार के हैं जिन पर भाजपा के लोग, विधायक और कार्यकर्ता खुद सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में सीएम की कार्यप्रणाली और कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। कहा प्रदेश के लोग जानते हैं कि किस तरह उनके साथ धोखा हुआ है।

इधर, लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देहरादून में हुए कार्यक्रम को लेकर कहा कि इससे छात्रों और युवाओं में जागृति आई है। ऐसे में भाजपा और आरएसएस युवाओं की बात सुनने एवं उनके साथ संवाद करने करने को मजबूर हो गए हैं।

संघ प्रमुख ने खुद माना कि हमें इस नौजवान पीढ़ी से बात करनी चाहिए। उन्होंने शनिवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली को लेकर कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रहेगा। साथ ही इससे कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top