क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-देहरादून के शहर काजी की आखिरी विदाई में उमड़ा जनसैलाब, घर से लेकर कब्रिस्तान तक हुजूम

देहरादून के शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी का निधन हो गया। उनकी अंतिम विदाई में भारी संख्या में लोग शामिल हुए, घर से कब्रिस्तान तक हुजूम उमड़ा।

उन्हें चंदरनगर कब्रिस्तान में दफनाया गया। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। वे जमीअत उलमा-ए-हिन्द उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे।

देहरादून। शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी की आखिरी विदाई में जनसैलाब उमड़ा। घर से लेकर कब्रिस्तान तक हुजूम रहा।गमजदा लोग नम आंखों से चंदरनगर कब्रिस्तान पहुंचे, जहां दफीना हुआ।

शहर काजी और जमीअत उलमा-ए-हिन्द उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी का बीते शनिवार देर शाम दिल का दौरा पड़ने से नजीबाबाद में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे।

आज सुबह से उनके भंडारीबाग स्थित आवास पर काफी भीड़ लगी रही। इसके बाद पलटन बाजार स्थित जामा मस्जिद में नमाज ए जनाजा हुई। शहर काजी की अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग पलटन बाजार पहुंचे। यहां से होते हुए चंद्रनगर कब्रिस्तान ले जाया गया।

जिसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए खाक किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दल, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने उनके निधन पर दुख जताया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top