उत्तराखण्ड

Big Breaking:-लैंसडौन में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, लाइव म्यूजिक के साथ बोन फायर का ले रहे आनंद

लैंसडौन में क्रिसमस वीक के दौरान पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ गई है। होटलों में केक कटिंग, लाइव म्यूजिक, बोनफायर और डीजे का आयोजन किया गया। पर्यटकों ने टिप-इन-टाप,

भुल्ला ताल और राठी प्वाइंट जैसे स्थानों का दौरा किया। उन्होंने पहाड़ी व्यंजनों और लैंसडौन की मशहूर चाकलेट का भी स्वाद चखा। अधिकांश होटल बुक हैं और नए साल के लिए भी बुकिंग जारी है।

(लैंसडौन पौड़ी) : पर्यटन नगरी लैंसडौन में क्रिसमस वीक मनाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। इसके चलते नगर के पर्यटक स्थलों में खासा रौनक बनी हुई है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे भी खिल उठे है। वीक एंड के दौरान नगर के अधिकांश होटलों के कमरे बुक रहे।

पर्यटन नगरी लैंसडौन में पर्यटकों ने क्रिसमस का सेलिब्रेशन किया। नगर क्षेत्र के होटलों में क्रिसमस मनाने के लिए केक कटिंग का कार्यक्रम मुख्य रूप से रखा गया था। जबकि सेंटा क्लोस ने भी बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया।

लाइव म्यूजिक के साथ बोन फायर का भी पर्यटकों ने आनंद लिया। जबकि कई होटलों में डीजे के संगीत पर पर्यटक जमकर झूमे। शुक्रवार की सुबह से ही नगर में पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली।

नगर के टिप-इन-टाप में पर्यटक हिमालय पर्वत के विहृंगम दृश्यों का आनंद लेने पहुंचे। जबकि भुल्ला ताल में पर्यटकों ने वोटिंग का आनंद लिया। राठी प्वाइंट समेत सनसेट प्वाइंट में भी पर्यटकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। पर्यटकों ने पहाड़ी व्यंजनों का भी स्वाद चखा।

पर्यटकों ने समोसे-चाट के साथ ही लैंसडौन की मशहूर चाकलेट का भी आनंद चखा। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधक सुनील मैठाणी ने बताया कि क्रिसमस से निगम का पर्यटन आवास गृह पैक है।

जबकि शनिवार व रविवार के लिए भी आवास गृह पर्यटकों की आमाद के चलते पैक रहेगा। मैठाणी ने बताया की पर्यटक नए साल के लिए भी बड़ी संख्या में कमरों के लिए काल कर रहे है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top