Nainital

Big Breaking:-वीकेंड पर Nainital में सैलानियों की भीड़, दो दिन में पहुंचे हजारों लोग

वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। दो दिनों में छह हजार से अधिक सैलानी पहुंचे, जिससे होटल और गेस्ट हाउस भरे रहे। स्नो व्यू, चिड़ियाघर और हिमालय दर्शन जैसे स्थलों पर पर्यटकों की रौनक रही। मौसम सुहावना रहने से हिमालय की चोटियों का दीदार भी हुआ। हालांकि, पार्किंग की समस्या बनी रही।

नैनीताल। वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़ने से नगर की रंगत में निखार रहा। रविवार को नगर के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहा। पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी बेहद खुश हैं।


नगर में शुक्रवार से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो रविवार दोपहर तक जारी रहा। इन दो दिनों के छः हजार से अधिक सैलानी पहुंचे हुए हैं। जिसके चलते मुख्य स्थानों के होटलों , होम स्टे और गेस्ट हाउस के अधिकांश कमरे सैलानियों से फुल रहे।

नगर के आंतरिक पर्यटन स्थलों में भारी भीड़ रही। मालरोड में भी जबरदस्त रौनक रही। स्नो व्यू, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल व केव गार्डन सैलानियों से पटे नजर और नैनी झील में नौकायन करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा।

मालरोड सैलानियों से पूरे दिन गुलजार रही। आज भी नगर के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की बड़ी संख्या में भीड़ रही। इस बीच नगर का मौसम भी खुशमिजाज बना रहा।

धूप पूरे दिन खिली रही। हालाकि शाम के समय हल्की ठंड महसूस हुई। मौसम साफ होने के कारण हिमालय की बर्फ से ढकी विराट चोटियों का आनंद उठाने के लिए स्नोव्यू और हिमालय दर्शन में भारी भीड़ रही। सूर्यास्त का लुत्फ उठाने के लिए सैलानी शाम के समय हनुमानगढ़ी पहुंचे हुए थे।

वरिष्ठ होटल व्यवसाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि इस वीकेंड में सैलानियों की आमद बरकरार रही । मगर पार्किंग की दिक्कत बनी रही। नगर में चयनित पार्किंग स्थलों का शीघ्र निर्माण किया जाना चाहिए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top