उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हरिद्वार में KYC अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, क्रेडिट कार्ड से 1.78 लाख रुपये गायब

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक व्यक्ति से केवाईसी अपडेट के नाम पर साइबर ठगों ने 1.78 लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने लिंक भेजकर मोबाइल हैक किया, जिसके बाद क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाल लिए गए; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 1.78 लाख रुपये साफ कर दिए।

ठगों ने पहले फोन कर केवाईसी अपडेट कराने की बात कही, फिर मोबाइल पर लिंक भेजकर उसे क्लिक कराया। लिंक खुलते ही मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही देर में खाते से रकम साफ हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लिंक खोलते ही मोबाइल हैक, खाते से 1.78 लाख रुपये गायब

पुलिस के मुताबिक, शिवालिक नगर निवासी सुब्रत साहु ने तहरीर देकर बताया कि उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। आरोप है कि तीन फरवरी को मोबाइल नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की केवाईसी अपडेट कराने की बात कही। इसके बाद एक लिंक भेजा गया।

सिडकुल क्षेत्र में केवाईसी अपडेट के नाम पर हुई साइबर ठगी

लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। करीब दो घंटे बाद उन्हें पता चला कि उनके खाते से 1.78 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो चुकी है। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि साइबर सेल की जांच के बाद सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top