क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-सौंग नदी में मिला सड़ा-गला शव, मचा हड़कंप; बाढ़ से बहकर आने की संभावना

कालूसिद्ध मंदिर के पीछे सौंग नदी में सोमवार सुबह एक सड़ा-गला शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी।

जौलीग्रांट थानो वन रेंज के अंतर्गत कालूसिद्ध मंदिर के पीछे सौंग नदी में सोमवार सुबह एक सड़ा-गला शव बरामद किया गया।

स्थानीय लोग जब सौंग नदी के पास लकड़िया बीनने गए तो उन्हें काफी दुर्गंध महसूस हुई, उन्होंने पास जाकर देखा तो वहां पर एक सड़ी-गली लाश पड़ी हुई है। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई।

बीडीसी सदस्य पंकज रावत ने कहा कि पास जाकर देखने से पता चल रहा है कि शव काफी पुराना है और ऐसी संभावनाएं हैं कि 15-16 सितंबर को सौंग नदी में उफान आने से देहरादून में आपदा आई थी तो उस वक्त यह शव कहीं से बहकर यहां आया होगा।

लाश किसी बुजुर्ग की लग रही है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।





Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top