Department

Big Breaking:-संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घर में विवाद के बाद से बंद किया हुआ था फोन

जलालिया के पास जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर संदीप पंवार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर जांच के दौरान पता चला कि बगीचे के किनारे एक पेड़ पर डोरी के सहारे युवक ने फांसी लगाई हुई थी।

मृतक की पैंट की जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान सादिक निवासी रुड़की (25 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि सादिक का रविवार शाम घर में विवाद हुआ था,

जिसके बाद वह घर से चला गया था और तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक का फोन भी रविवार दोपहर से बंद आ रहा था। बताया गया कि वह देहरादून में फॉल सीलिंग का काम करता था। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top