Department

Big Breaking:-नैनीझील में मिला 9 दिन से लापता रोहन का शव_परिजनों में कोहराम

उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक युवक की 9 दिनों की गुमशुदगी के बाद आज सवेरे नैनीझील से शव मिलने के बाद शहर में शोक का माहौल पसर गया। पुलिस ने झील से शव निकालकर पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया।

नैनीताल की ठंडी सड़क स्थित शनिदेव मंदिर के समीप झील में आज सवेरे एक शव उतराता दिखाई दिया। राहगीरों ने शव की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मल्लीताल कोतवाली से टीम घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय नाविको की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।


मामले के अनुसार, पिलग्रिम लॉज क्षेत्र से बीती 25 दिसंबर से 20 वर्षीय युवक लापता था। परिजनों ने मल्लीताल थाने में उसकी गुमशुदगी लिखाई थी और बताया था कि वो बिना बताए कही चला गया है। युवक के अबतक वापस नहीं लौटने की जानकारी दी गई थी।

आज सूचना के बाद मृतक के पिता भी पहुँचे और उन्होंने शव की शिनाख्त अपने पुत्र रोहन के रूप में कई। मल्लीताल में सब्जी की दुकान चलाने वाले पुष्कर के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top