Department

Big Breaking:-देहरादून में एटीएम के अंदर सड़ रहा था शव, किसी को कानों-कान नहीं हुई खबर

देहरादून के सहारनपुर चौक स्थित एक एटीएम में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को पहचान के लिए अस्पताल में रखवाया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और पुलिस को संदेह है कि वह नशेड़ी हो सकता है। एटीएम बूथ से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना मिली थी।

देहरादून। सहारनपुर चौक स्थित एटीएम के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान के लिए कोरोनेशन अस्पताल में रखवा दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस अब तक यह मान रही है कि मृतक कोई नशेड़ी हो सकता है। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि सहारनपुर चौक स्थित आइडीबीआइ बैंक के एटीएम बूथ के अंदर से बदबू आ रही है।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर भेजी गई, तो पता चला कि एटीएम बूथ के अंदर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर मृतक के शव को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि एटीएम अक्सर खराब रहता है ऐसे में लोग कम ही इस एटीएम का इस्तेमाल करते हैं।

माना जा रहा है कि कोई नशेड़ी एटीएम के अंदर गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस दौरान एटीएम के अंदर कोई नहीं गया, जिसके कारण घटना की पुलिस को सूचन नहीं मिल पाई। मृतक के शव को पहचान के लिए कोरोनेशन अस्पताल में रखवा दिया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top