Department

Big Breaking:-कोटद्वार में दुकान विवाद के बाद दीपक कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोटद्वार में 26 जनवरी को दुकान के नाम पर हुए विवाद के बाद दीपक कुमार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो जारी कर दीपक को मारने वाले को दो लाख का इनाम देने की घोषणा की।

दीपक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पौड़ी। कोटद्वार में 26 जनवरी को दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के दौरान प्रकाश में आए दीपक कुमार को अज्ञात द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर दी गई इस धमकी के संबंध में दीपक ने पुलिस में तहरीर दी है।

तहरीर में कहा गया है कि अज्ञात द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही उन्हें मारने वाले को दो लाख का इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top