क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:- देहरादून बस में लगी आग, दमकल और पुलिस टीम ने 40 छात्रों का किया रेस्क्यू, तमिलनाडु से टूर पर थे निकले

देहरादून में सेंट ज्यूड चौक पर एक प्राइवेट बस में आग लग गई। दमकल और ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों का रेस्क्यू किया। कुछ छात्रों को धुआं लगने से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

राजधानी के सेंट जूड चौक के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तमिलनाडु से ऑल इंडिया टूर पर आए 40 छात्र उस वक्त खतरे के साये में आ गए, जब उनकी चलती बस से अचानक धुआं उठने लगा।

मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और कुछ अन्य लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी छात्रों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर आकर आग पर काबू पा लिया।

हरिद्वार से एफआरआई जा रहे थे छात्र


बस में तमिलनाडु के लगभग 40 छात्र सवार थे। ये छात्र ऑल इंडिया टूर पर निकले थे। सुबह यह दल हरिद्वार से निकलकर देहरादून स्थित एफआरआई देखने जा रहा था।

जैसे ही बस सेंट जूड चौक के समीप पहुंची, इंजन के पास से अचानक घना धुआं निकलने लगा। बस में धुआं घुसते ही छात्रों के बीच चीख-पुकार मच गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्राइवर ने बस को साइड में लगाया, तभी ट्रैफिक पुलिस के कर्मी वहां पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। बस के दरवाजों और खिड़कियों की मदद से एक-एक कर सभी 40 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित नीचे उतारा।

गनीमत रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही सभी को बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी भी छात्र को चोट नहीं आई है। ट्रैफिक इंस्पेक्टरल ने तुरंत बचाव कार्य किया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top