Department

Big Breaking:-देहरादून: राहुल गांधी पर बरसे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, दिल्ली और झारखंड के मुद्दों पर कांग्रेस के दोहरे रवैये पर उठाए सवाल

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने राहुल गांधी पर ‘जेन जी’ के नाम पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस पर दिल्ली और झारखंड के मुद्दों पर दोहरा रवैया अपनाने पर सवाल उठाए, साथ ही उत्तराखंड के नकलरोधी कानून पर भी बात की।

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह देश में ‘जेन जी’ के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उनियाल ने कहा कि राहुल गांधी संसद में चर्चा को लेकर लगातार अपने बयान बदल रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। सुबोध उनियाल ने कहा कि दिल्ली में हल्ला बोलने वाले कांग्रेसी झारखंड के मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि वहां झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता लंबे समय से सुन रही है और मतदान के माध्यम से उन्हें नकार भी चुकी है। अब वह अराजकता फैलाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी युवाओं को मोहरा बनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं और उनके भविष्य को लेकर यदि कांग्रेस वास्तव में गंभीर है तो दिल्ली और झारखंड के मामलों को अलग-अलग नजरिए से नहीं देखना चाहिए। देश की जनता सब देख रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को युवाओं के भविष्य से कोई सरोकार नहीं है। वह केवल कमजोर होती कांग्रेस को फिर से खड़ा करने की राह तलाश रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड में कठोर नकलरोधी कानून लागू है।

इसी कानून के तहत 21 सितंबर 2025 को आयोजित स्नातक स्तरीय समूह-ग की परीक्षा में पेपर लीक के आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की गई और वे जेल में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नकल और भर्ती परीक्षाओं में किसी भी तरह की अनियमितता को लेकर सख्त है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top