Department

Big Breaking:-देहरादून आईएमए में तैनात कर्मी ने की आत्महत्या, जांच जारी

देहरादून में युवक ने की आत्महत्या, जांच जारी
देहरादून के प्रेम नगर क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है। गुरुवार 23 अप्रैल 2026 को कोतवाली प्रेम नगर पुलिस को एमडीटी के माध्यम से सूचना मिली कि विंग नंबर 7 में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक युवक नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला। जांच में उसकी पहचान अनुज सेहरावत (23 वर्ष) पुत्र तिलक सेहरावत निवासी ग्राम गढ़वाली, थाना जुलाना, जनपद जींद (हरियाणा) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह भारतीय सैन्य अकादमी में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।

घटना की सूचना मिलते ही फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को परिजनों के पहुंचने के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top